मुजफ्फरनगर । थाना ककरौली पुलिस द्वारा नाबालिग युवतियों से छेडखानी करने वाले व जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित दो बाल अपचारी सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना ककरौली पुलिस द्वारा नाबालिग युवतियों से छेडछाड करने व जानलेवा हमला करने के अभियोग में वांछित 02 बाल अपचारी सहित कुल 05 वांछित अभियुक्तगण को 24 घण्टे के अन्दर ग्राम बेहडा सादात व चौरावाला के बीच निर्माणधीन मकान से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे व निशादेही से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का सरिया व 02 डण्डे बांस के बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ककरौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 28.08.2024 को वादी द्वारा थाना ककरौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मेरा भतिजा तथा भतिजी अपनी सहेलियों के साथ किसान मजदूर इन्टर कॉलिज चौरावाला से पढकर बस द्वारा अपने घर आ रही थी कि चार लडको द्वारा उनका पीछा करते हुए बस में चढकर लडकियों के साथ छेडखानी करने लगे व फबतिया कसते हुए गन्दे इशारे किये गये। उक्त लडकियों तथा वादी के भतिजे विशाल ने इसका विरोध किया तो चारो लडको द्वारा अपने गांव के 7-8 लडको को बुलाकर वादी के भतिजे को लाठी व डण्डो की सहायता से गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। जिससे वादी का भतिजा जमीन पर गिर गया। मौके पर ग्राम खोकनी के कुछ व्यक्ति आ गये तो यह सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 158/2024 धारा 74,78,79,109(1),115(2),131,190,190(2)190(3),351(2)(3),352 बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना ककरौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 29.08.2024 को 02 बाल अपचारी सहित कुल 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
*बरामदगी-*
✅ 01 लोहे का सरिया।
✅ 02 डण्डे बांस के।


