सहारनपुर। शेखपुरा कदीम में गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी पर पथराव कर दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी सहित कई लोग घायल हुए हैं। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार की दोपहर महामंडलेश्वर के बयान के खिलाफ आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने महामंडलेश्वर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके पश्चात बड़ी संख्या में लोग शेखपुरा पुलिस चौकी तरफ जाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकते हुए लाठियां फटकार दी। इसके पश्चात गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया। घटना को लेकर भारी पुलिस बल मौके पर भेजा गया है।

