मुजफ्फरनगर । ककरौली में पड़ोसी की दीवार गिरने से घायल हाजी नफीस की मौत हो गई।
ककरौली के हादसे की एक वीडियो सामने आई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हाजी नफीस घर के बाहर कुर्सी बिछाकर आराम से बैठे हुए हैं। तभी पडौसी की दीवार टूटकर अचानक उनके ऊपर गिर जाती है। शोर सुनकर लोग दौड़ कर आते हैं और उन्हें मलबे से निकालते हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। यही उनकी मौत का कारण बनी।
Author: Taja Report
Post Views: 28


