Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोबाईल टावर से बैट्री चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मोबाईल टावर से बैट्री चोरी तथा एक अन्य भैंस चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर मंदवाड़ा रोड पर बडे कूडाघर के पीछे से 05 शातिर अभियुक्तगण को डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई-10 कार, दो बैट्रे व 5100/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

विकास राणा निवासी घरौंडा करनाल हरियाणा द्वारा ग्राम टांडा माजरा में स्थित इण्डस टावर से अज्ञात चोरों द्वारा दो बैटरे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना बुढाना पर लिखित तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 209/2024 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया तथा दिनांक 31.05.2024 को वादी श्री सुभाषचन्द पुत्र भुल्लन कश्यप निवासी ग्राम बडौदा थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर द्वारा वादी के घेर से एक भैंस व एक कटिया को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करके पिकअप गाडी में ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 211/2024 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त दोनों घटनाओं का शीघ्र व सफल अनावरण करने हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना बुढ़ाना पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.06.2024 को उपरोक्त अभियोगों/घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 05 शातिर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर मंदवाड़ा रोड पर बडे कूडाघर के पीछे से डकैती की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से अवैध शस्त्र, एक पिकअप गाडी, एक आई 10 कार, दो बैट्रे व 5100/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोगों में धारा 411 भादवि की वृद्धि की गयी तथा आज की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 213/2024 धारा 398,401 भादवि तथा 3/4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* सुऐब पुत्र इस्लाम निवासी मदीना मस्जिद के पास 30 फुटा रोड थाना लोनी जिला गाजियाबाद।

*2.* फरमान पुत्र नसीम निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*3.* रहमान पुत्र महताब निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*4.* वाजिद पुत्र महबूब निवासी ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर।

*5.* मोमीन उर्फ गुप्ता पुत्र यासीन निवासी मान सिंह नगर थाना गोकुलपुरी मुस्तफाबाद, दिल्ली।

*बरामदगी-*

✅ 01 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

✅ 04 अवैध चाकू

✅ 01 पिकअप गाडी नम्बर यूपी 12 एटी 6760

✅ 01 आई 10 कार न0 यूपी 12 यू 0788

✅ 02 बैट्रे (मु0अ0सं0 209/2024 धारा 457/380/411 भादवि थाना बुढाना)

✅ 5100/- रूपये नगद (मु0अ0सं0-211/2024 धारा 380,457,411 भादवि से सम्बन्धित)

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है तथा हमारे द्वारा मिलकर चोरी/लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है एवं लूट/चोरी की घटना में मिले धन को आपस में बांटकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा टांडा माजरा ग्राम में मोबाईल टावर से बैटरे चोरी करने की घटना कारित की गयी थी तथा उसके बाद हमने ग्राम बडौदा में एक व्यक्ति के घर से भैंस तथा कटिया चोरी करने की घटना की गयी जिन्हे हम वहां से इसी पिकअप में लादकर ले गये थे। हमने ग्राम बड़ौदा से चोरी भैंस तथा कटिया को रसूलपुर दभेड़ी के पशु पैठ बाजार में किसी व्यापारी को 25,000/- रूपये में बेच दिया था। हमारे पास से बरामद 5100/- रुपये उन्ही भैंस तथा कटिया को बेचकर अर्जित किये गये रुपयों में से हैं शेष रुपये हमने खाने-पीने में खर्च कर दिये हैं। आज हम मोबाईल टावर से चोरी किये गये बैटरों के बेचने और लूट/डकैती की घटना को कारित करने के उद्देश्य से इक्ठ्ठे हुए थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *