Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मैं पत्थर हूं, समंदर के किनारे घर बनाने का मुझे शौक है : संजीव बालियान को संगीत सोम का जवाब

मेरठ । पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को जवाब देते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा मुझे समुद्र के किनारे घर बनाने का शौक है। संगीत सोम ने कहा मैं पत्थर हूं किनारे पर ही मेरा ठिकाना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आरोपों के जवाब में संगीत सोम ने भी प्रेस कांफ्रेंस की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम की तरफ इशारा करते हुए कहा कि शिखंडी ने सपा को चुनाव लड़ाने का काम किया है। मेरे चुनाव में जिसने जैसा काम किया, भविष्य में उसे वैसा ही प्रसाद मिलेगा। संगीत सोम ने कहा कि मेरे पास सरधना विधानसभा की जिम्मेदारी थी। यहां से भाजपा जीती है। मंत्री जी अपनी विधानसभा में हारे।

भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा कि आरएलडी के साथ गठबंधन करने का बीजेपी को कोई फायदा नही हुआ। बल्कि आरएलडी अपनी सीटें ही जीतने में कामयाब रही,जो सीटें हम अकेले जीत सकते थे वो सीटें भी पार्टी हार गई। उन्होंने कहा कि संजीव बालियान अपने कारणों से हारे हैं,सरधना के लोगों को जेल भेजा गया,मुकदमे हुये,विकास नहीं हुआ,मैं भी तो चुनाव हारा था लेकिन मैंने आरोप नहीं लगाये।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *