Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेहंदी की रस्म में नाचते हुए गिरी दुल्हन, फिर नहीं उठ सकी, मातम में बदली खुशियां

नैनीताल। नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में एक वैवाहिक समारोह में मेहंदी की रस्म के दौरान दिल्ली निवासी दुल्हन की डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि डॉ. संजय कुमार जैन निवासी बी 28 आदर्श आर्या अपॉटमेंट, सेक्टर छह द्वारका (नई दिल्ली) अपनी बेटी श्रेया जैन (28) की शादी के लिए परिजनों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल के एक रिजॉर्ट में आए हुए थे। लखनऊ के युवक के साथ उसकी शादी की तैयारी में शनिवार की देर शाम को मेहंदी समारोह के दौरान श्रेया स्टेज पर डांस करते समय अचानक बेहोश हो गई। उसे भीमताल सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक युवती को बचाने का भरसक प्रयास किया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने आशंका जताई कि हार्ट अटैक की वजह से युवती की मौत हुई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *