Taja Report

मेरे कमरे में एसी है, वहीं सोया करो: महिला दरोगा से अश्लीलता करने वाला थानेदार और एसएसआई सस्पेंड

आगरा । एत्माउद्दौला थाने में तैनात एक प्रशिक्षु महिला दरोगा के इंस्पेक्टर पर इंस्पेक्टर अश्लील हरकतें करने और रात में कमरे पर बुलाने के आरोप पर थानेदार और एस एस आई को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जाता है कि अविवाहित प्रशिक्षु महिला दरोगा ने 14 मार्च को एत्माउ्द्दौला थाने पर आमद कराई थी। उसका आरोप है कि प्रभारी इंस्पेक्टर ने फोन पर अश्लील मैसेज भेजे और थाने में अकेला पाकर अश्लील हरकतें की। प्रशिक्षु महिला दरोगा ने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर उससे कहते हैं कि घर पर शादी की मना कर दो। होली के दिन तो हद ही पार हो गई। विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दे दूंगा। नई नौकरी है, छूट जाएगी।महिला दरोगा ने आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर आए दिन उसे अपने कमरे पर आने के लिए कहते हैं। कहते हैं मेरे कमरे में एसी है। वहीं सोया करो। जब उन्होंने बाहर कमरा लेना चाहा तो इंस्पेक्टर ने रपट लिख दी और कहने लगे तुम थाने में ही रहोगी। महिला दरोगा के न मानने पर 9 जुलाई को छुट्टी पर रवानगी से इंस्पेक्टर ने मना कर दिया। इंस्पेक्टर ने कहा मेरे कमरे पर रहो और घर वालों से शादी की मना कर दो। मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। 20 जुलाई को इंस्पेक्टर का रात 12 बजे बुलावे का फिर फोन आया। मना करने पर इंस्पेक्टर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत पर डीसीपी सिटी सूरज कुमार ने प्रभारी निरीक्षक एत्माद्दौला दुर्गेश कुमार मिश्र व एसएसआई अमित प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एसीपी एत्मादपुर द्वारा की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *