Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ व सहारनपुर कमिश्नर व 14 डीएम समेत 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन मंडलायुक्त व 14 जिलाधिकारी सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।

हाल ही में सचिव स्तर पर प्रोन्नत हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव तथा बाराबंकी के डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं। अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. अब लखनऊ के जिलाधिकारी होंगे। मेरठ, आगरा व अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त के साथ ही मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले हैं। बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बागपत, मेरठ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी दूसरे जिले की कमान पाने में कामयाब रहे हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद मेरठ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। इसी तरह, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह आगरा के मंडलायुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह को अलीगढ़ के मंडलायुक्त पद का दायित्व सौंपा गया है।

उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। सत्येन्द्र कुमार को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। बुंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश को अब मथुरा का DM बनाया गया है। वहीं मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह को अब आगरा के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सुल्तानपुर की जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना को राज्य कर विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर के DM

वर्तमान सचिव ईशान प्रताप सिंह को UP शासन में नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मेरठ के जिलाधिकारी दीपक मीणा को गाजियाबाद का जिलाधिकारी बनाया दिया गया है। फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी विजय कुमार सिंह को मेरठ के डीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बांदा के जिलाधिकारी नगेन्द्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकारण के अपर मुख्य कार्यवाहक अधिकारी बनाया गया है। बागपत के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को कानपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

कानपुर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को सीएम योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी IAS विशाख जी. को लखनऊ का DM बनाया गया है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार को मुख्यंत्री योगी का सचिव बनाया है। सुहास एल. वाई को महानिदेश युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है। आगरा की आयुक्त रितु माहेश्वरी को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *