मेरठ। नाथ संप्रदाय के 3 साधुओं को पीटने वाले पुनीत, मिक्की और हिमांशु गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
वायरल Video देखकर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। साधुओं को पकड़कर थाने लाने वाले भाजपा नेता और पार्षद की भूमिका की जांच पुलिस करेगी। फिलहाल पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए थाने पर आवाजाही लगी है। आपको बता दें मेरठ में हरियाणा के निवासी गौरव, गोपी और सुनील नाम के 3 साधू हनुमान चालीसा नहीं सुना पाए तो उनकी पिटाई की गई। हालांकि वीडियो जब सामने आई है तो हक़ीक़त सामने आई। इससे पहले जांच में आरोपियों को क्लीन चिट मिल गई थी। अब पिटाई की कई वीडियो सामने आई है। इसके बाद अब साधुओ पर अत्याचार करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। बच्चा चोर बताकर पकड़ा ..आधार कार्ड चेक किए .. फिर पीटा गया.. पुलिस के हवाले कर दिये थे ।
Author: Taja Report
Post Views: 9

