मेरठ। लोहिया नगर क्षेत्र में शाम के समय 50 साल पुराना तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिरने से एक ही परिवार के लगभग 15 लोग नीचे दब गए। हादसे में दस की मौत हो गई।
- मेरठ मकान हादसे में महिलाओं और पांच बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच को अस्पताल भेजा गया। राहत और बचाव कार्य में लोग जुटे हैं। आठ लोगों को घायल अवस्था में निकाला गया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मेरठ के लोहियानगर में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Author: Taja Report
Views: 11

