मेरठ। जनपद मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में फुलत स्थित रहिमिया मदरसे के संचालक हफिजुर्रहमान अंसारी एवं जुबेर अंसारी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि मेरठ नगर निवासी अल्ला राजी पुत्र सगीर अहमद पर उनकी पुत्री द्वारा दिए गए बयान को वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया तथा उन पर हमला भी करवाया गया।
मेरठ पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में मुकदमा पंजीकृत किए जाने का स्वागत एवं धन्यवाद। कानून के शासन में किसी भी व्यक्ति को गवाहों को धमकाने, दबाव बनाने अथवा न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का अधिकार नहीं है।
हम मेरठ पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हैं कि इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए तथा नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कानून के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
हफिजुर्रहमान अंसारी और जुबेर अंसारी ने फुलत में स्थित अपने रहिमिया मदरसे में हिंदुओं का बड़ी संख्या में धर्मांतरण भी कराया था इसकी भी जांच चल रही है
— स्वामी यशवीर महाराज


