Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ मुजफ्फरनगर के प्रभारी मंत्री सोमेंद्र तोमर पर आय से तीन गुना अधिक संपत्ति का मामला लोकायुक्त में दर्ज

मेरठ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोमेंद्र तोमर के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के संबंध में गंभीर आरोप लगे हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस संबंध में यूपी के लोकायुक्त के समक्ष एक विस्तृत परिवाद प्रस्तुत किया है, जिसमें मंत्री और उनकी पत्नी की संपत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।परिवाद में मुख्य आरोप यह है कि वर्ष 2017 से 2022 के बीच मंत्री सोमेंद्र तोमर और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति में हुई वृद्धि उनकी घोषित आय की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।चुनाव में दिए गए शपथ पत्रों का हवाला देते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस पांच वर्ष की अवधि में:मंत्री की कुल आय 43 लाख और उनकी पत्नी की कुल आय 29 लाख रुपए, यानी कुल 72 लाख रुपए बनती है।

इसके विपरीत, मंत्री की चल और अचल संपत्ति में 1.85 करोड़ और उनकी पत्नी की संपत्ति में 28 लाख रुपए, यानी कुल 2.13 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है।

यह अंतर स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि संपत्ति में वृद्धि उनकी घोषित आय से काफी अधिक जान पड़ती है।

ट्रस्टों की संपत्ति भी जांच के घेरे में

अमिताभ ठाकुर ने मंत्री सोमेंद्र तोमर से जुड़े चार प्रमुख ट्रस्टों— शांति निकेतन ट्रस्ट, विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट, नीलकंठ एजुकेशनल ट्रस्ट और साईं एजुकेशनल ट्रस्ट— द्वारा विगत वर्षों में खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने शांति निकेतन ट्रस्ट पर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों से भूमि क्रय किए जाने के प्रकरण में तमाम गंभीर अनियमितताओं की भी जांच कराने की मांग उठाई है। लोकायुक्त से इस पूरे मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की उम्मीद की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *