मेरठ। शहर की चर्चित हत्याकांड आरोपी और सोशल मीडिया पर ‘नीले ड्रम वाली मुस्कान’ के नाम से प्रसिद्ध मुस्कान रस्तोगी जेल में ही मां बन गई हैं। शनिवार शाम करीब 6:50 बजे मुस्कान ने अस्पताल में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्रसव के समय मुस्कान को तेज दर्द होने पर जेल चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। डॉक्टरों की टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। मुस्कान और बच्ची दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। सोशल मीडिया पर मुस्कान की नई बेटी के पिता को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। लोग सवाल कर रहे हैं कि बच्चा पति सौरभ का है या प्रेमी साहिल का?
Author: Taja Report
Post Views: 34