Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ टोल पर मुजफ्फरनगर के युवकों से पकडी लाखों की नकदी

मेरठ । दौराला में सिवाया टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट ने एक कार से 10 लाख की नगदी बरामद की। मुजफ्फरनगर निवासी दोनों युवक टीम को नगदी से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिस पर टीम ने नगदी कब्जे में ले ली।
मजिस्ट्रेट किशनपाल मंगलवार देर रात सिवाया टोल प्लाजा के पास पुलिस के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान टीम ने एक कार को रोका। कार में दो युवक हर्ष निवासी आदर्श नगर कॉलोनी मुजफ्फरनगर और रोहना खुर्द मुजफ्फरनगर निवासी श्याम कुमार सवार थे। टीम ने कार की पिछली सीट पर एक थैला देखा, थैले की तलाशी ली तो उसमें 10 लाख की नगदी बरामद हुईं। सभी नोट 500-500 के थे। टीम ने दोनों से नगदी को लेकर पूछताछ की।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *