Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ के पास सड़क हादसे में सहारनपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ की मौत

मेरठ। खरखाैदा में शुक्रवार देर रात्रि भीषण हादसे में सहारनपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फखरपुर कबट्टा के सामने शुक्रवार मध्य रात्रि के करीब सहारनपुर से अपनी ब्रेजा कार में सवार होकर अलीगढ़ जा रहे एडवोकेट काशिफ पुत्र अकील, उनकी पत्नी डॉ रूमाना खान व दो बेटी आयशा छह वर्ष, मायशा नौ वर्ष की ब्रेजा कार सामने आ रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने सभी को घायल अवस्था में हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने डॉ रूमाना खान 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला चिकित्सक डॉ रूमाना खान एमबीबीएस एमडी जो कि सहारनपुर में ही अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर सेंटर में तैनात थी। वहीं उनके पति एडवोकेट काशिफ जो कि सहारनपुर कचहरी में प्रैक्टिस करता है। उधर दोनों बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *