Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ के परिवार के चार लोगों की हादसे में दर्दनाक मौत

मेरठ। उज्जैन जा रहे बहसूमा का एक परिवार हरियाणा के मेवात इलाके में हादसे का शिकार हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार मेरठ यूनिवर्सिटी में क्लर्क के रूप में कार्यरत धन प्रकाश की पत्नी अनीता (45) उसका पुत्र संभव (18) पुत्री गुनी (15)ननद पुष्पा (50)ननद का बेटा पीयूष पुत्र अजय निवासी मोरटा गाजियाबाद अनीता का भतीजा मौली (25) वर्ष बोलेरो कार में सवार होकर गुरुवार सुबह उज्जैन के लिए जा रहे थे। रास्ते में हरियाणा मेवात के पास सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में अनीता पत्नी धन प्रकाश, बेटा संभव, अनीता का भतीजा पीयूष निवासी मोरटा गाजियाबाद, भांजा मोली शामिल हैं। पुष्पा, विकास की पुत्री गुनी, गीताश्री (15) गंभीर रूप से घायल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *