मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को वैश्य सभा की एक मीटिंग वैश्य सभा कार्यालय पर संपन्न हुई। इसमें वैश्य सभा द्वारा
दिन रविवार 14 जून को महाराजा अग्रसेन भवन में मेधावी वैश्य छात्र छात्रा अलंकरण समारोह का आयोजन का निर्णय लिया गया। इसमें वैश्य समाज के सभी ऐसे छात्र सम्मानित किए जाएंगे, जिन्होंने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड में हाईस्कूल व इंटर में 85%, व इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। समय दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी से निवेदन किया गया है जिन बच्चों के मार्क्स 85 % से अधिक है, वह अपनी मार्कशीट निम्न स्थानों पर देने की कृपा करें। इसमें नंबर एक टिपटॉप रेडीमेड गारमेंट्स गोलमार्केट निकट शिवचोक नंबर 2।, तायल ज्वेलर्स, भगत सिंगरोड नंबर 3 श्रीकृष्ण गोपाल मित्तल कोयले वाले, निकट बघरा तांगा स्टैंड, राजेंद्र गर्ग निकट ग्रेन चैम्बर इंटर कालेज, नई मंडी बुकशेलर, विपिन गोयल छपार वाले टूर एंड ट्रैवलर्स पेट्रोल पंप के सामने निकट आनंदपुरी, रुड़की रोड व विपिन सिंघल, आनंद क्लाथहाउस मेन रोड शाहपुर।
मीटिंग में मुख्य रूप से अध्यक्ष प्रमोद मित्तल, महामंत्री विश्वदीप गोयल बिट्टू, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार बोबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील तायल, मित्र सैन अग्रवाल, तरुण मित्तल, अशोक गर्ग, भूपेन्द्र गोयल, अजय गर्ग, सौरभ मित्तल, राजेन्द्र गर्ग, अजय कुमार गर्ग, रजत गोयल, शिव कुमार सिंघल, बिपिन सिंघल, उज्जवल मित्तल, सुधीर गर्ग, शिवकुमार सिंगल, सौरभ मित्तल, मित्र सैन अग्रवाल, संजय गुप्ता व रवीश कुमार सिंघल
उपस्थित रहे।


