Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेधावी छात्रों को मिला ‘लाला महेश चंद’ अवार्ड

मीरापुर। क्षेत्र के होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से ‘लाला महेश चंद अवार्ड 2024-25’ प्रदान किया गया। इस समारोह में विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र और नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ टेक्सास अमेरिका से आये शिक्षाशास्त्री डा. सैम नटराजन व देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविश कुमार माहेश्वरी व समाजसेवी पंकज संगल ने सामूहिक रूप से मां सरस्वती व समाजसेवी स्व. सीता देवी के चित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्जवलित कर किया। माहेश्वरी फांउडेशन द्वारा छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में टेक्सास अमेरिका से आये शिक्षाशास्त्री डा. सैम नटराजन व देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक डॉ. रविश कुमार माहेश्वरी द्वारा छात्रों को सम्मान दिया गया। डॉ. रविश कुमार माहेश्वरी अपने परिवार के साथ मिलकर वर्षों से क्षेत्र के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की यह पहल जारी रखी है।

शुक्रवार को नन्ही दुनिया जूनियर हाई स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 8 की छात्रा अनम व छात्र आदित्य को प्रथम पुरस्कार व द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी को दिया गया। वहीं, प्राइमरी विभाग में कक्षा 5 के अभिनव शर्मा को प्रथम और अक्शा व लायबा को द्वितीय स्थान पर रहने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सैम नटराजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय छात्रो का सबसे अच्छा समय है, समय का सदुपयोग करे। वर्तमान भारत दुनिया के विकसित देशो को टक्कर दे रहा है। छात्रों को विकसित भारत बनाने में सहयोग करना चाहिए जिसकी शुरूआत स्कूल से होगी। डा. सैम ने अपना संबोधन अंग्रेजी मे दिया जिसका हिंदी रूपांतरण प्रतीक वत्स ने किया। डॉ. रविश कुमार माहेश्वरी ने कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का युग है और इसमें केवल परिश्रम से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने छात्रों से खेलकूद में भी भाग लेने का आह्वान किया, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास संतुलित रूप से हो सके। पंकज संगल ने संबोधित करते हुये कहा कि छात्रों को मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिऐ ताकि जीवन को अच्छे से जी सके। उन्होने बताया कि उनकी पुत्री भी इसी स्कूल की विद्यार्थी रही है और स्कूली बच्चों के साथ पूर्व राष्ट्रपति के.आर. नारायणन के साथ मिली थी। विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से डा. सैम नटराजन, डा. रवीश माहेश्वरी व समाजसेवी पंकज संगल को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के राकेश कौशिक, मधु कौशिक, पंकज संगल, अंजलि शर्मा, समस्त शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कामना राजवंशी व मीनू ने किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *