Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Vidio मूत्र से आटा गूंथ कर नौकरानी उससे बनी रोटी खिलाती रही

गाजियाबाद. भरोसे का कत्ल करते हुए शहर की एक पॉश कॉलोनी में मूत्र से आटा गूंथ कर नौकरानी परिवार वालों को उससे बनी रोटी खिलाती रही.
इस कुकर्म का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो एक रियल एस्टेट कारोबारी के घर का है, जहां एक नौकरानी घिनौने तरीके से खाना बनाकर पूरे परिवार को खिलाती थी. वीडियो सामने आने के बाद कारोबारी ने क्रासिंग रिपब्लिक थाने में मेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी मेड ने वारदात को तो कबूल लिया है, लेकिन अभी तक नहीं बताया है कि वह ऐसी हरकत क्यों कर रही थी. पुलिस से शिकायत में पीड़ित कारोबारी ने बताया कि आरोपी मेड आठ साल ने उनके घर में खाना बना रही थी. उसका बनाया खाना खाकर उसका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित हो चुका है. हालांकि अब तक उसके ऊपर किसी को शक नहीं हुआ. इसी बीच उनके घर में किचन से आल, प्याज और टमाटर आदि चोरी होने लगे. इन घटनाओं पर उन्हें मेड पर शक हुआ तो उन्होंने मेड के आने से पहले किचन में मोबाइल कैमरा ऑन कर छुपा दिया. वहीं जब मेड काम खत्म करन जाने लगी तो उन्होंने कैमरे में रिकार्ड वीडियो को देखा. वीडियो में साफ नजर आया कि मेड ने किचन में घुसने के कुछ ही देर बाद एक बर्तन में पेशाब किया और उसी पेशाब से आटा गूंथ कर रोटियां बना दी. फिर यही रोटियां उसने बच्चों के टिफिन में दे दी और वहीं उन लोगों के खाने के लिए भी रख दी. जाते जाते मेड किचन में से टमाटर, प्याज और आलू आदि एक पॉलिथीन में भरकर कपड़ों में छिपा लिया और वहां चली गई. कारोबारी के मुताबिक मेड के जाते ही उन्होंने वीडियो देखा और तुरंत ही स्कूल गए बच्चों को फोन कर टिफिन का खाना फेंकने को कहा. इसके बाद उन्होंने घर में भी रखा खाना फेंका और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है. क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने पहले तो वारदात से अनभिज्ञता दिखाई, लेकिन उसे वीडियो दिखाया गया तो उसने वारदात को कबूल लिया. हालांकि उसने इसकी वजह अब तक नहीं बताई है. उधर, कारोबारी ने बताया कि पता नहीं कब से यह महिला अपने पेशाब वाला खाना खिला रही थी. उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से उनके परिवार में सभी लोगों का लीवर खराब हुआ है.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *