Taja Report

मुस्लिम आध्यात्मिक नेता मुस्लिम नेता की हत्या, हिंदू समुदाय के घरों और दुकानों में तोड़फोड़

ढाका। बांग्लादेश में मॉब वायलेंस की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं।

पश्चिमी कुश्तिया और उत्तर-पश्चिमी रंगपुर में हालात तनावपूर्ण हो गए। एक ओर इस्लाम का अपमान करने के आरोप में मुस्लिम आध्यात्मिक नेता की हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी ओर हिंदू समुदाय के घरों और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

ढाका से करीब 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रंगपुर में एक मुस्लिम युवक की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने कई हिंदू परिवारों के घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, यह तोड़फोड़ किसी तीसरे पक्ष ने की, ताकि मामले की दिशा और जांच को भटकाया जा सके।

स्थानीय अखबार प्रोथोम आलो प्रोथोम आलो (Prothom Alo) की रिपोर्ट के मुताबिक, दासपारा बाजार इलाके में, जहां 100 से अधिक हिंदू परिवार रहते हैं, रकीब हसन नामक युवक की हत्या कथित तौर पर ड्रग तस्कर मोहम्मद मोमिन ने पुराने विवाद के चलते की थी। रिपोर्ट में बताया गया कि मोमिन फरार है और उसके परिवार के लोग हमले के डर से सहमे हुए हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *