गाजियाबाद । मुरादनगर पर सिंचाई विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ( छोटा हरिद्वार ) कहे जाने वाली गंग नहर पर अवैध रूप से बनाई गई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। गंग नहर पर महिलाओं के वस्त्र बदलने वाले बाक्स में हिडन कैमरा लगा मिला। इसमें अभद्र फोटो भी मौजूद थे। इसमें ढाई महीने का हैरान कर देने वाला अश्लील डाटा मिला। मंदिर के महंत पर दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुकेश गोस्वामी ने कुछ ही वर्षों में अवैध साम्राज्य से अर्जित की करोड़ों की संपत्ति अर्जित की। महंत मुकेश गोस्वामी मौके से फरार हो गया। प्रशासन धर पकड़ के लिए दबिश दे रहा है।मुरादनगर के ही एक गांव की रहने वाली महिला ने एफआईआर में बताया है कि वह 21 मई की दोपहर को बेटी के साथ गंगा घाट पर स्नान के लिए आई थीं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए गईं तो घाट पर बने कमरे बदलने के कमरे में उन्होंने देखा कि ऊपर की तरफ कैमरा लगा है। उसने शोर मचाया तो पता चला कि आसपास के लोगों ने बताया कि यह कैमरा महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन से जुड़ा है। इससे वह महिलाओं को कपड़े बदलते हुए देखता था।

