Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुठभेड़ में तीन शातिर नकदी और जेवरों सहित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस की बरूकी रोड पर स्कूल के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 03 शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण को घायल/गिरफ्तार करते हुए नकबजनी व लूट की 04 घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी व लूटी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, 17,300 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना भोपा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में जिन चोरो द्वारा चोरी व लूट की घटना कारित की गयी है उन बंगाली बदमाशों का गिरोह बरूकी रोड पर स्कूल के पास चोरी व डकैती की योजना बना रहा है। मुखबिर खास पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस टीम द्वारा इलाके की घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी। लेकिन बदमााशों ने खुद को पुलिस टीम से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 03 अभियुक्त घायल हो गये। तथा 02 अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार काम्बिंग की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* टीटू उर्फ कूडा निवासी फिरोजपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* अक्षय पुत्र जीता उर्फ जीत सिंह निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*3.* रोहित पुत्र सन्नी निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अनित पुत्र राकेश निवासी फिरोजपुर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*2.* बुन्दू पुत्र तिरमल निवासी योगेन्द्रनगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगीः-*

✅ 03 तमंचे मय 06 जिन्दा व 03 खोखा कारतूस 315 बोर।

✅ 01 गले का सेट पीली धातु, 01 मंगल सूत्र पीली धात, 01 अंगूठी पीली धात, 01 जोडी झुमकी पीली धात, 01 ओम पीली धात, 03 जोडी पाजेब सफेद धातु, 02 जोडी बिछुए व 15,000 रूपये नगद।*(मु0अ0सं0 173/2024 धारा 331(4), 334(1), 305 बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)*

✅ 02 जोडी कुण्डल पीली धातु, 01 जोडी झुमकी पीली धातु, 01 नथली पीली धातु, 02 जोडी पाजेब सफेद धातु, 01 वादी का आधार कार्ड व 2300 रूपये नगद।*(मु0अ0सं0 174/2024 धारा 331(4), 334(1), 305 बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)*

✅ 01 जोडी कुण्डल पीली धातु।*(मु0अ0सं0 177/2024 धारा 331(4), 307 बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)*

✅ 01 जोडी कुण्डल पीली धातु।*(मु0अ0सं0 178/2024 धारा 331(4), 309(6) बीएनएस थाना भोपा, मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित)*

प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हमारे द्वारा भोपा,मुजफ्फरनगर मे कई स्थानो से नकबजनी की घटनाए कारित की गई है। जिसमें ग्राम बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में हमने चोरी, नकबजनी व लूट की घटना कारित की है। इसके अलावा भी हमारे द्वारा मेरठ, सहारनपुर, बागपत व हरिद्वार में चोरी व लूट की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने एक गिरोह बना रखा है। हम लोग चोरी करके अपना घर परिवार चलाते है। आज हम लोग चोरी करने की फिराक में थेे कि आपने पकड लिया। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *