अलीगढ़। दबिश के दौरान सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई।
अलीगढ़ में पुलिस गोकशी के आरोपियों को पकड़ने गई थी। मुठभेड़ के दौरान एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल लॉक हो गई। उसे अनलॉक करने के प्रयास में अचानक गोली चल पड़ी। ये गोली सब इंस्पेक्टर के पेट को छूते हुए SOG के सिपाही याकूब के सिर में जा घुसी और उसकी मौत हो गयी। एसएसपी संजीव सुमन सहित जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुँच गए थे।
Author: Taja Report
Views: 17

