Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुझे जिंदा तो क्या मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड पाएंगे : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजय राउत के अपने ऊपर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि । पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये लोग चाहकर भी मोदी को जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि ये नकली शिवसेना वाले मुझे जिंदा गाड़ने की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जो कहती है – मोदी तेरी कब्र खुदेगी, दूसरी तरफ ये नकली शिवसेना मुझे जिंदा गाड़ने की बात करती है।

उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए ये भाषा बोली जा रही है। इनकी सियासी जमीन खिसक चुकी है। इनको पता नहीं है कि देश की माताएं-बहनें मोदी की रक्षा करेंगी। ये मातृ शक्ति मेरा रक्षा कवच है। मुझ पर मातृ शक्ति का इतना आशीर्वाद है कि ये लोग चाहकर भी मोदी को जीते जी तो क्या, मरने के बाद भी जमीन में नहीं गाड़ पाएंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *