मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित अपोलो हॉस्पिटल एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की जांच के घेरे में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में छापेमारी कर व्यवस्थाओं और दस्तावेजों का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ अनियमितताएं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है बताया जा रहा है कि अपोलो हॉस्पिटल में इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की जा चुकी है। पूर्व की जांच में भी अस्पताल में कई अनियमितताएं सामने आने का दावा किया गया था, जिसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई थी इसके बावजूद हालिया निरीक्षण में दोबारा कमियां सामने आने से अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर अनियमितताओं के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है अब अस्पताल प्रबंधन द्वारा दिए जाने वाले जवाब के आधार पर स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा। लगातार सामने आ रही शिकायतों और अनियमितताओं को लेकर विभाग की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।


