Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 75 किलो का विशाल अजगर पकड़कर वन विभाग ने जंगल में छोड़ा

 

*वन क्षेत्र अधिकारी आदित्य सोनकर की लगातार जनता से अपील कहा ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उनको प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके*

*मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बिहार गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। अजगर की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 75 किलो वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।*

*विशाल अजगर को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित कब्जे में लेने के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।*

*अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।*

*इस कार्रवाई में वन विभाग के क्षेत्राधिकारी आदित्य सोनकर के नेतृत्व में कुलदीप कुमार, संजीव कुमार, राहुल शर्मा, सागर कुमार और प्रदीप कुमार समेत टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।*

*वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि आबादी क्षेत्र में सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें।*

*तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *