Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 50 वर्ष से अधिक आयु के हुनरमंदों को मिलेगा मंच, ‘फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो’ 24 मार्च को

मुजफ्फरनगर। मेरा वजूद फाउण्डेशन की मासिक बैठक का आयोजन प्रत्यूष गोयल के प्रतिष्ठान मित्तल हाउस में पं. संजीव शंकर की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में आगामी 24 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले “फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो” कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। फाउण्डेशन के चेयरमैन प्रेवन्द्र दहिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य 50 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों को मंच प्रदान करना है, जिनके पास कोई विशेष हुनर या प्रतिभा है, लेकिन उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिल पाता। उन्होंने बताया कि इस टैलेन्ट शो में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे और अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे।

प्रेवन्द्र दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 50 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति 22 अलग-अलग श्रेणियों में अपना नामांकन करा सकते हैं। इन श्रेणियों में गायन, नृत्य, योग, साहित्य, कवि, फोटोग्राफी, आर्टिस्ट, नायक, सशक्त महिला, पत्रकार, खेल सहित कई अन्य प्रतिभाएं शामिल हैं। इच्छुक प्रतिभागी 18 मार्च 2026 तक अपना नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए merawajoodfoundation@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से या फिर व्हाट्सएप नंबर 9897620351, 8265821800 और 9058080895 पर अपनी जानकारी भेजकर पंजीकरण कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त नामांकनों में से चयन फाउण्डेशन की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम के सलाहकार डॉ. अ. कीर्तिवर्धन और वाइस चेयरमैन डॉ. रणवीर सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम 50 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभाशाली लोगों के लिए एक प्रेरणादायक मंच साबित होगा। कई बार जीवन के इस पड़ाव पर लोगों के भीतर छिपी प्रतिभाएं सामने नहीं आ पातीं, लेकिन इस मंच के माध्यम से उन्हें अपनी क्षमता और कला को समाज के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश भी देगा।

डॉ. राजीव कुमार, संजीव अग्रवाल और प्रेरक जैन ने बताया कि “फिफ्टी प्लस द टैलेन्ट शो” में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए प्रवेश और पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। चयनित प्रतिभागियों को 24 मार्च 2026 को होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन पंकज धीमान ने किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *