Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 42वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभा यात्रा दो अक्तूबर से 4 अक्टूबर तक धूमधाम से होगा आयोजित

मुजफ्फरनगर। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति की ओर से 42वां श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभा यात्रा दो अक्तूबर को धूमधाम से आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर बाबा श्याम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम भव्य पुष्प श्रृंगार में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों के साथ बैंड, डीजे, ढोल और नासिक ढोल पार्टी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिव चौक पर शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। उक्त जानकारी प्रेस वार्ता के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने दी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि दो अक्तूबर को शुक्रवार को शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर), स्वीट्स कॉर्नर के निकट, बिंदल बाजार नई मंडी से शुरू होगी। यहां से शोभा यात्रा गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी रोड, जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार और बिंदल बाजार पहुंचेगी। इसके बाद मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड और श्रीराम स्वीट्स के आगे से होते हुए द्वारकापुरी रोड पहुंचेगी। शोभायात्रा गांधी कॉलोनी मेन रोड से होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर के अगले चौराहे से मुड़ेगी। यहां से गली नंबर 10 स्थित गुरुद्वारे के आगे, गांधी कॉलोनी रेलवे पुल, मदन स्वीट्स चौराहा, अंसारी रोड, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड और शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पहुंचेगी, जहां शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा। शोभा यात्रा बाबा श्याम का स्वर्ण रथ प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके अलावा तीन बैंड, दो डीजे, नौ में भव्य झांकियां, ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी तथा आतिशबाजी की व्यवस्था की गई है। आयोजकों के अनुसार शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। शोभा यात्रा के शिव चौक पहुंचने पर विशेष स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां ऐतिहासिक एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि बाबा श्याम के स्वागत के लिए

अपने प्रतिष्ठानों और घरों को सजाएं तथा हारे के सहारे बाबा श्याम का श्रद्धापूर्वक स्वागत करें। शोभा यात्रा के बाद चार अक्तूबर, रविवार को मेहता क्लब, वकील रोड, वैदिक पुत्री पाठशाला के निकट नई मंडी में विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और सोनभद्र से भजन गायक संजीव शर्मा बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या में बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा। बाबा को विशेष श्रृंगार के साथ दरबार में विराजमान किया जाएगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस दौरान वार्ता में मुख्य रूप से समिति की मुख्य कार्यकारिणी के मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग, पीयूष मित्तल, प्रांशु बंसल सहित एकादशी सदस्यों अनुराग गोयल, जय बंसल, राजेश कर्णवाल और मोनू जिंदल आदि शामिल रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *