Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर : 28 लाख रुपए लेकर फरार बैंक का कैशियर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने 9 दिन पूर्व भारत फाइनेंस इंक्लूजन कि शाखा से 28 लाख रुपए लेकर फरार बैंक का कैशियर आशुतोष शर्मा बीबीनगर बुलंदशहर निवासी था पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी से शत प्रतिशत रिकवरी की 28 लाख रुपए की रकम को बरामद किया है एसएसपी अभिषेक सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
भारत फाईनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड शाखा गांधी कॉलोनी से रूपये चोरी के अभियोग में वांछित ब्रांच क्रेडिट मैनेजर को पचेण्डा पुल टाईल्स की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 18 लाख रुपये बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 20 मार्च को वादी सूरजवीर राणा पुत्र राजेन्द्र सिंह ने थाना नई मण्ड़ी पुलिस को लिखित तहरीर दे अवगत कराया कि गांधी कॉलोनी स्थित भारत फाईनेन्स लिमिटेड की शाखा में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर नियुक्त आशुतोष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी मौहल्ला चौक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर द्वारा शाखा के चेस्ट से 28 लाख रूपये चोरी करने की घटना कारित की गयी है। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- 102/2024 धारा 408 भादवि पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन मे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.03.2024 को फाईनेन्स शाखा से चोरी की घटना में वांछित अभियुक्त आशुतोष उपरोक्त को पचेण्डा पुल टाईल्स की दुकान के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में धारा 411, 120बी की वृद्धि की गयी। थाना नई मण्ड़ी पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1-* आशुतोष शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासी मौहल्ला चौक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर।

*वांछित/फरार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* प्रदीप शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा निवासी मौहल्ला चौक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर।
*2-* अंकुर शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा मौहल्ला चौक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर।

*बरामदगी-*
✅ 18 लाख रुपये नगद (मु0अ0सं0- 102/2024 धारा 408 भादवि से सम्बन्धित)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मैं भारत फाईनेन्स इन्क्लूजन लिमिटेड की शाखा गांधी कॉलोनी में ब्रांच क्रेडिट मैनेजर के पद पर तैनात हूं तथा मैनें अपने पिता प्रदीप शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा व भाई अंकुर शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा निवासीगण मौहल्ला चौक बीबीनगर, थाना बीबीनगर, बुलन्दशहर के साथ मिलकर शाखा से रूपये चोरी करने की योजना बनाई। मेरा भाई अंकुर उपरोक्त भी भारत फाईनेन्स की शाखा अमरोहा में कैशियर के पद पर कार्यरत है। मेरे द्वारा दिनांक 19/20.03.2024 की रात्रि में गांधी कॉलोनी स्थित शाखा के चेस्ट से 28 लाख रुपये चोरी करने की घटना की गयी थी। चोरी करने के बाद मैं रुपयों को लेकर अपने घर चला गया जहां मैने 10 लाख रूपये अपने पिता व भाई को दे दिये तथा शेष 18 लाख रुपयों को लेकर गाडी खरीदने व घूमने के लिये जा रहा था कि पुलिस द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *