मुजफ्फरनगर । भाजपा के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 मार्च का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के सभागार में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में शिक्षक, व्यापारी, डॉक्टर, वकील, एनजीओ संचालक, प्रगति किसान आदि शािमल होंगे।31 मार्च को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यक्रम शाहपुर में है। इसी दिन गृहमंत्री अमित शाह का कार्यक्रम मुख्यालय पर रहने की संभावना है। अगर गृहमंत्री आते हैं तो रालोद अध्यक्ष भी जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Author: Taja Report
Post Views: 16


