Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 22 सितम्बर को होगा मुजफ्फरनगर में पहली बार पहुँचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

22 सितंबर को मुजफ्फरनगर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन

जौली बाईपास के पास होगा जोरदार स्वागत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि मेरठ से सहारनपुर जाते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जौली बाईपास  के पास रुकेंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि प्रातः 11 बजे जौली बाईपास स्थित टाटा मोटर्स के पास स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जौली बाईपास पहुंचने और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का स्वागत करने का आह्वान किया है।

 

पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचने की अपील भी की गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व मंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी देर रात तक गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित कर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *