Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर 2013 दंगे मामले में भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत समेत छह पर आरोप तय

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगगर के चर्चित मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। अदालत में मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च को होगी। 

मुजफ्फरनगर दंगे से पहले सोरम गांव में हुए झगड़े के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत छह आरोपियों पर आरोप तय हुए। एसीजेएम प्रथम मयंक जायसवाल ने अगली सुनवाई के लिए 22 मार्च की तिथि तय की है।

सोरम गांव निवासी वाजिद ने 22 अगस्त 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका चाचा बाली पुत्र अल्ला राजी अपनी रिश्तेदारी से गांव में लौट रहा था। गांव के रास्ते पर ईंख के खेत से निकले गांव के ही युवकों ने उस पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया।

यह भी लिखाया कि भाजपा नेता उमेश मलिक कुछ देर पहले ही भड़काऊ भाषण देकर गांव से गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।

बुधवार को सुनवाई के दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, सुधीर बालियान, सम्राट,रामपाल,बिजेंद्र,नौरज न्यायालय में उपस्थित हुए। आरोपियों के खिलाफ चार्ज बनाया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *