Access denied मुजफ्फरनगर 12वीं बोर्ड, इंटर में अवनी सेन व हाईस्कूल में दिशा और दिव्यांशी यादव ने किया टॉप - Taja Report

Taja Report

मुजफ्फरनगर 12वीं बोर्ड, इंटर में अवनी सेन व हाईस्कूल में दिशा और दिव्यांशी यादव ने किया टॉप 

मुजफ्फरनगर । जनपद में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित हो गया है। जनपद से कुल 27,343 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 22,867 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

खानपुर विद्या मंदिर की छात्रा अवनी सेन ने 500 में से 452 अंक प्राप्त कर 90.40 परसेंटेज के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर खरड़ किसान इंटर कॉलेज के लव गर्ग और बुढ़ीना कलां गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की दीपा रहे। दोनों ने 500 में से 450 अंक प्राप्त कर 90 परसेंटेज हासिल की।

तीसरे स्थान पर तीन छात्र रहे। डीएवी इंटर कॉलेज के अभिषेक शर्मा और एसडी कन्या इंटर कॉलेज की गार्गी मित्तल ने 500 में से 447 अंक प्राप्त कर 89.40 स्कोर किया। जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की श्रेया वर्मा ने भी 89%अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। हाईस्कूल परीक्षा में कुल 29,571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 29,332 संस्थागत और 239 प्राइवेट परीक्षार्थी शामिल थे। परीक्षा में दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एएनएस राहुल सिंह आरआईसी इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा दिशा और भगवती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी की छात्रा दिव्यांशी यादव ने 600 में से 562 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों का प्रतिशत 93.67% रहा। दिशा को उनके स्कूल प्रबंधन ने 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया है। द्वितीय स्थान पर भी दो छात्राएं रहीं। शिशु शिक्षा निकेतन खतौली की अलिबशा और यूनिक इंटर कॉलेज खानपुर की आएशा ने 600 में से 557 अंक प्राप्त किए। दोनों का प्रतिशत 92.83%रहा।

 

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के शुक्रवार को घोषित परीक्षा फल की टाॅप टेन सूची में इस बार मुजफ्फरनगर का कोई छात्र अथवा छात्रा स्थान नहीं बना सकी। हाईस्कूल में 17 वें स्थान पर रहा है। जिले में हाई स्कूल में 92.69 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। हाई स्कूल के मेधावियों की वजह से पूरे प्रदेश में जनपद मुजफ्फरनगर 17वें पायदान पर रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद दसवीं क्लास के आज हुए परीक्षा फल में जिले में साक्षी ने 600 में से 556 अंक प्राप्त कर 92.67 परसेंटेज के हिसाब से तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने कॉलेज जनता इंटर कॉलेज भोपा का नाम रोशन किया। वहीं तृतीय स्थान पर ही राधिका चौहान ने 600 में से 556 अंक लाकर 92.67% के साथ अपने कॉलेज भागवती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी मुजफ्फरनगर का नाम रोशन किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
grandpashabet güncel giriş
grandpashabet giriş
grandpashabet
jojobet güncel giriş
jojobet giriş
jojobet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
pusulabet güncel giriş
pusulabet giriş
pusulabet
casibom güncel giriş
casibom giriş
casibom
jojobet