मुजफ्फरनगर। त्योहारों / पर्वों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, आमजन से की गयी वार्ता, अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
अवगत कराना है कि त्योहार/पर्वों को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 03.03.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रों में स्थित बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना तथा असामाजिक तत्वों में कानून का भय स्थापित करना रहा । फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कर्तव्यों का निर्वहन करने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों / हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*


