Taja Report

मुजफ्फरनगर होटल में फर्जी डॉक्टर चला रहा था आपरेशन थिएटर

मुजफ्फरनगर। पानीपत के एक चिकित्सक ने खुद को विशेषज्ञ चिकित्सक बताते हुए बिना आपरेशन घुटनों का इलाज करने का दावा करते हुए 27 से 29 मई 2025 तक रेलवे रोड स्थित होटल वैलेनलाइन में लगी ओपीडी में पहुंचकर इलाज के लिए निमंत्रण दिया। इसमें ओपीडी की फीस और घुटने के इलाज की फीस लिखी गई। बुधवार को ओपीडी में मरीजों के साथ धोखाधड़ी की शिकायत स्थानीय लोगों ने बुधवार को मुजफ्फरनगर के सीएमओ से की, जिसके बाद सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया ने एसीएमओ डा. विपिन कुमार और डा. विक्रांत को जांच के लिए भेजा। जांच को पहुंची टीम ने उक्त चिकित्सक को होटल के कमरे में घेर लिया और वार्ता शुरू की, जांच टीम को उक्त चिकित्सक कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाया। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने बताया कि खुद को चिकित्सक बताने वाले व्यक्ति के पास घुटनों पर बांधने वाले ब्रेस मिले और कुछ रसीद बुक मिली है, जबकि डिग्री नहीं मिली। इस आधार पर उसके चिकित्सक होने की संतुष्टी नहीं होने पर चिकित्सा अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में कथित चिकित्सक के खिलाफ तहरीर दी। एसीएमओ डा. विपिन कुमार ने बताया कि कथित चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं मिली। जांच के बाद थाने में तहरीर दी गई तो उक्त व्यक्ति होटल छोड़कर गायब हो गया, कोई समान भी वहां नहीं मिला। पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *