Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाला खालापार निवासी मुस्लिम युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर ।सोशल मीडिया पर वायरल नाबलिग किशोरी से छेड़छाड़ की वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेकर थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अभियुक्त को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार किया गया।

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल तथा प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश सिंह थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 07.06.2024 को थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को रूड़की चुंगी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-* सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर एक मोटरसाईकिल सवार युवक द्वारा सडक पर जा रही नाबालिग किशोरी से छेडछाड का वीडियो प्रसारित हो रहा था। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा उक्त वीडियो पर संज्ञान लिया गया तथा वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पर मु0अ0सं0- 167/24 धारा 354क भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जनपद में महिलाओं/बालिकाओं के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लिया जाता है तथा प्राथमिकता के आधार अपराधियों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जाता है। महोदय द्वारा उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आरोपी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गयी । आज दिनांक 07.06.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली की आरोपी अभियुक्त कहीं भागने की फिराक में रूड़की चुंगी पर है सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसे आवश्यक बल प्रयोग कर रूडकी चुंगी से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी से सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त की नाम व पताः- सलमान पुत्र गुलजार निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *