Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर हिन्दूवीरों पर होंगे मुकदमे वापस : महाराज यशवीर

मुजफ्फरनगर । साधु संतो का एक प्रतिनधि मंडल शामली जिला पुलिस प्रशासन से मिला पुलिस प्रशासन ने स्वामी यशवीर महाराज और दूसरे हिन्दू वीरों पर जो गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमा पंजीकृत किये थे उनको हटाने का आश्वासन दिया है और थानाभवन में मंदिरो के पास 100 मीटर के दायरे में चलने वाले मांस के होटल दुकान के लाईसेंस निरस्त करने हेतु स्वामी यशवीर महाराज ने आन्दोलन चलाया था हिन्दू संगठनों के साथ पुलिस प्रशासन ने इस मांग को मानते हुए मंदिरो के पास से मीट के लाईसेंस को निरस्त कर दिया हैं स्वामी यशवीर महाराज ने शामली जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया पूरे शामली में सनातन धर्म के धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे से अंडे मांस के होटल के लाईसेंस निरस्त हो और बंद किये जाये स्वामी यशवीर ने कहा शामली जिला पुलिस प्रशासन ने हमारी सब मांग पूरी कर दी है इसलिए 10 अक्टूबर को शामली और थानाभवन कस्बा में होने वाले धरना प्रदर्शन स्थगित किया जाता है इस आन्दोलन में सहयोग करने वाले सभी हिन्दू संगठनों का व हिन्दू वीरों का बहुत धन्यवाद सभी हिन्दू वीरों की जय

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *