Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर हरिद्वार हाईवे पर अज्ञात कारणों से डीसीएम में लगी आग, चालक जिंदा जला

मुजफ्फरनगर । शनिवार तड़के लगभग साढ़े चार बजे नईमंडी कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर स्थित नसीरपुर मोड़ के पास हरिद्वार की तरफ जा रहे एक डीसीएम में अचानक भयंकर आग लग गई। चालक ने डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा करने का प्रयास किया। इसी बीच आग ने भयंक रूप धारण कर लिया। आग में डीसीएम का चालक जिंदा जल गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी नई मंडी कोतवाली पुलिस को दी, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग को बुझाया।

थाना प्रभारी बबलू कुमार वर्मा का कहना कि डीसीएम के रजिस्ट्रेशन नम्बर से मालिक का पता कर फोन किया। उसके बाद चालक की शिनाख्त राहुल पुत्र पलटन उर्फ मुन्ना निषाद निवासी लदौरा बनरपुरा थाना अहरोला जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। चालक छत के पंखे के पार्टस हरियाणा के बहादुरगढ़ से भरकर हरिद्वार जा रहा था। शॉर्ट सर्किट के कारण डीसीएम में आग लगी हुई। चालक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आग के कारण डीसीएम व उसमें भरा सामान जलकर राख हो गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *