Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर स्पिक मैके द्वारा नृत्य कार्यक्रम का आयोजन

 

मुजफ्फरनगर । स्पिक द्वारा सोहजनी तगान स्थित निजी स्कूल में ओडिशा के प्रसिद्ध लोकनृत्य “गोटीपुआ” का कार्यक्रम आयोजित किया गया । ओडिशा के प्रसिद्ध “दसभुजा गोटीपुआ ओडिसी नृत्य परिषद” के कलाकारों ने अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

सोसाइटी फॉर दि प्रमोशन ऑफ इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंगस्ट यूथ ( स्पिक मैके ) विगत 47 वर्षों से देश विदेशों में 5000 कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत को युवा पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके । देश के श्रेष्ठतम कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत,शास्त्रीय नृत्य, लोकसंगीत व नृत्य के साथ साथ योग, शिल्प कलाओं, रंगमंच, क्लासिक सिनेमा आदि के माध्यम से सांस्कृतिक रूप से शिक्षित करने का कार्य कर रही संस्था से लाखों युवा प्रभावित हो रहे हैं । इसी क्रम में राखी पब्लिक स्कूल में गोतीपुआ का मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किया गया । बटकृष्ण दास के निर्देशन में ओडिशा से आए कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को हैरत में डाल दिया । बालिकाओं की वेशभूषा से सजे बालकों के नृत्य को देखकर किसी को उनके लड़के होने का संदेह तक न हुआ ।

स्पिक मैके के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधामोहन तिवारी ने बताया कि गोटीपुआ का शाब्दिक अर्थ ही एक लड़का होता है । उन्होंने बताया कि जब देवदासी प्रथा खत्म कर दी गई तो बालकों को प्रशिक्षित करके इस कला को बचाया जा सका था जिससे प्रसिद्ध ओडिसी नृत्य विकसित हुआ ।

ओडिशा से आए बाल कलाकारों रामानुजम सेठी ,देवेंद्र परिदा, ज्योतिरंजन दास ,दीपांकर मोहपात्रा , लाबा मरांडी कुसा मरांडी और सत्यम परिदा शामिल रहे ।

गायन व हरमोनियम पर प्रियब्रता पलाई , बांसुरी पर दीनदयाल मोहंता ,मजीरा पर विद्याधर नायक , वायलिन पर चंदन सेठी , मर्दल पर बटकृष्ण दास ने सुंदर संगत प्रदान की ।

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ कलाकारो के साथ  स्कूल के प्रिंसिपल  प्रमोद कुमार,  डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ राजकुमार अग्रवाल, प्रबंधक डॉ आर एन त्यागी, विजय त्यागी एडवोकेट, डॉ मृदुला मित्तल, नीति मित्तल,प्रवेंद्र दहिया द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम का संचालन नव्या, ने किया ।

कार्यकम में राहुल सेन, अंशी धीमान , यशी धीमान , तीर्थ राठी , विशु, आर्यन , अंकुल , आशु आदि स्पिक मैके के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।

कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को सम्मानित करने के उपरांत प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *