मुजफ्फरनगर । बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि बजट बेहद निराशाजनक है. और इस में मध्यम वर्ग को तथा व्यापारियों को कोई राहत नहीं दी गई है. पहले भी आयकर छूट की सीमा 7 लाख थी और अब भी 7 लाख ही रखी गई है. जबकि हमारी मांग 10 लाख रुपए तक आयकर मुक्त करने की थी.
वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की सीमा महंगाई को देखते हुए एक लाख तक बढ़ाई जानी चाहिए थी जो की मात्र 75000 की गई है.
मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंघल ने बजट को देश का न बताकर केवल बिहार और आंध्र प्रदेश पर केंद्रित बताया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए बजट में कोई विकास योजना की शुरुआत नहीं की गई है. सरकार को जीएसटी का सरलीकरण करना चाहिए था. तथा आयकर दाताओं को बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए बढ़ावा देना चाहिए था इसके लिए Section 80C तथा 80 D में नए टैक्स रीजीम में भी छूट मिले इसकी घोषणा होनी चाहिए थी.
राजेश गोयल, अनुज सिंघल, तुषार गर्ग चिनमय मित्तल ,निकेत गोयल ने भी उपरोक्त विचारों से सहमति व्यक्त की.


