Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सोने के लालच में ड्राईवर ने साथी के साथ मिलकर की मालिक की हत्या

मुजफ्फरनगर। बचन सिंह कालोनी निवासी युवक की हत्या उसके कार चालक ने साथी के साथ मिलकर की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लूटे गये साढे सात लाख रुपये और सोने के जेवर पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

बचन सिंह का गली नंबर तीन का निवासी अंशुल कंस्ट्रक्शन ठेकेदार था। वह मुजफ्फरनगर से लेकर मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में काम करता था। अंशुल अकसर अपने काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर से मेरठ और दिल्ली आता-जाता रहता था।

6 महीने पहले अंशुल ने सावन को अपना ड्राइवर बनाया। सावन ही अंशुल को उसकी बलेनो कार से साइट्स पर ले जाता था। मंगलवार शाम (6 अगस्त) अंशुल अपने ड्राइवर सावन कुमार के साथ कार से दिल्ली जा रहा था।

लेकिन, मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गंगनहर के पास पहुंचकर सावन ने पुलिस को फोन किया। उस समय रात में करीब 10 बजे थे। सावन ने पुलिस से कहा कि किसी ने अंशुल की गला रेतकर हत्या कर दी है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सावन को ही हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पुलिस ने जब

सावन से पूछताछ की तो वह पहले झूठी कहानी

बनाता रहा। बाद में उसने अंशल की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने साढे सात लाख रुपये और लूटे गये सोने के जेवर बरामद किए हैं। इनमें सोने की चेन और अंगूठियां शामिल हैं।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *