मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर से बडौत मार्ग का जल्द चौड़ीकरण कर 64 KM के इस मार्ग पर सड़क हादसों को कम करने के लिए डिवाइडर बनाए जाएंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर से लेकर बडौत मार्ग का जल्द चौड़ीकरण होगा। सूत्रों की माने तो मुजफ्फरनगर से शाहपुर,बुढ़ाना पुसार,व बडौत का 64 किलोमीटर का यह मार्ग जल्द चौड़ीकरण का कार्य शुरू होने वाला है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जल्द इस मार्ग पर कार्य शुरू किया जाएगा जिसमें मुजफ्फरनगर से लेकर शाहपुर बुढाना से बीच में डिवाइडर भी बनेगा। इन मार्गो पर हो रहे सड़क हादसों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि 64 किलोमीटर के इस मार्ग पर डिवाइडर भी बनेंगे जिससे हादसों में कमी हो सके। यही नहीं चौड़ीकरण के दौरान 55 से 60 फीट तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा।
Author: Taja Report
Post Views: 188


