Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर से कई न्यायिक अधिकारियों के तबादले, इनमें रामपुर तिराहा कांड पर फैसला सुनाने वाले एडीजे7 शामिल

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश में न्यायाधीशों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें जनपद मुजफ्फरनगर के कई न्यायायिक अधिकारी शामिल हैं। रामपुर तिराहा कांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाने वाले एडीजे 7 शक्ति सिंह को गाजीपुर स्थानान्तरित किया गया है।
बीती रात जारी आदेश के अनुसार एडीजे 7 शक्ति सिंह मुज़फ्फरनगर से गाजीपुर भेजे गए हैं। परिवार न्यायाधीश श्री दीप कांति मीणा मुज़फ्फरनगर से बहराइच, मनोज कुमार जाटव मुज़फ्फरनगर से महराजगंज, शकीर हुसैन मुज़फ्फरनगर से महाराजगंज, बाबूराम पोस्को जज मुज़फ्फरनगर से प्रतापगढ़, परिवार न्यायाधीश, कोर्ट नंबर 1 मुज़फ्फरनगर से रायबरेली, कमलापति जज कोर्ट नंबर 2, मुज़फ्फरनगर से आजमगढ़, एसीजेएम कोर्ट फर्स्ट मयंक जायसवाल मुज़फ्फरनगर से ललितपुर, अनिल कुमार जज मुज़फ्फरनगर से बस्ती भेजे गए हैं। राम नेट मुज़फ्फरनगर से रायबरेली और श्रीमती हेम लता को मुज़फ्फरनगर से अमरोहा भेजा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *