Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सूबेदार रणधीर सिंह का 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें [लोकप्रिय अस्पताल] में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

सूबेदार रणधीर सिंह मूल रूप से बधाई गांव के रहने वाले थे। बातचीत के दौरान भी वह अक्सर अपने गांव का नाम बड़े आत्मीय अंदाज में लिया करते थे। किसी को शुभकामना देते समय भी उनका अपना खास अंदाज था और वह कहते थे— “मैं आपको अपना गांव बधाई दे रहा हूं।”

सूबेदार रणधीर सिंह अपनी शेरो-शायरी और मिलनसार स्वभाव के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। पैदल चलना उनकी नियमित दिनचर्या का हिस्सा था। जाट कॉलोनी में वह लंबे समय से रह रहे थे और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। जिंदादिली के लिए पहचाने जाने वाले सूबेदार रणधीर सिंह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी उनकी मौजूदगी अक्सर देखने को मिलती थी। हालांकि पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उनकी सक्रियता कम हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे शहर मंडी क्षेत्र स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *