मुजफ्फरनगर । नाले के सीवर में सफाई के दौरान दम घुटने से दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के ए टू जेड कॉलोनी मे नाला साफ करते हुए दो लोगों की मौत की सूचना पर पालिका प्रशासन सहित पुलिस में हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि इस प्रकरण में टेंडर के ठेकेदार कि लापरवाही पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Author: Taja Report
Views: 38


