Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सामान्य प्रेक्षक ने किया कंट्रोल रूम तथा एमसीएमसी सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण

 

——————————————————————–मुजफ्फरनगर । 16-मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने हेतु  सामान्य प्रेक्षक  हरबंस सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम एवं मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रेक्षक  ने ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति रजिस्टर कंट्रोल रूम में सी-विजिल , टेलीफोन पर प्राप्त शिकायतों, एफएसटी टीम, एसएसटी टीमों, मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी आदि के विषय में जानकारी प्राप्त कि जिसपर ई-डिस्टिक मैनेजर ने  सामान्य प्रेक्षक  को सी-विजील, एफएसटी टीम, एसएसटी, टेलीफोन पर हुई शिकायतों आदि के विषय में विस्तार से अवगत कराया। सामान्य प्रेक्षक ने चुनाव प्रक्रिया में लगे कार्मिकों को निर्देश दिए 16- मीरापुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि जो दायित्व दिए गए हैं, उनको अच्छे से निर्वाहन करते हुए उप निर्वाचन को सफल कराए। उन्होंने एमसीएमसी टीम को निर्देश दिए की एमसीएमसी कंट्रोल रूम पेड न्यूज पर विशेष नजर रखी जाए और समाचार पत्रों व टीवी चैनलो के माध्यम से प्रत्याशी द्वारा किए गए विज्ञापनों पर खर्च कि गयी धनराशि का ब्योरा व्यय टीम को उपलब्ध कराया जाए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *