Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर साइबर अपराधियों ने की दो लोगों से धोखाधड़ी ,खातों से उड़ाए 2.53 लाख रुपये

मुजफ्फरनगर । साइबर अपराधियों ने दो लोगों से ओटीपी की जानकारी लेकर दो लाख 53 हजार रुपये खाते से ट्रांसफर करा लिए। पीड़ितों ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

खालापार निवासी आदिल ने तहरीर देकर शहर कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह बैंक से बोल रहा है, क्या लोन की आवश्कता है। उन्होंने मना कर दिया। लेकिन कहा कि उनका एटीएम खो गया है। दूसरा बनवा दे। फोन करने वाले ने तुरंत ही ओटीपी भेजा। इस ओटीपी के बारे में उन्होंने फोन करने वाले व्यक्ति को जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से एक लाख इक्यावन हजार रुपये कट गए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *