मुज़फ्फरनगर । नवीन मंडी स्थित गुड़ मंडी, मुज़फ्फरनगर में सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण गोपाल मित्तल ने की।
बैठक में उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज एवं देशहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखते हुए मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगों पर एकजुटता व्यक्त की—
1. UGC को रोलबैक किया जाए।
2. SC/ST संबंधी प्रावधानों को वापस लिया जाए।
3. आरक्षण व्यवस्था को जातिगत आधार से हटाकर आर्थिक आधार पर लागू किया जाए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि आज की बैठक बहुत ही कम समय के शॉर्ट नोटिस पर आयोजित की गई थी, जिसके कारण सवर्ण समाज के सभी संगठनों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों तक बैठक की सूचना समय पर नहीं पहुंच पाई और सभी संगठन बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि अब सवर्ण समाज के सभी संगठनों से व्यापक जनसंपर्क कर उन्हें आगामी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि 23 सितंबर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संगठनों एवं समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने के लिए 23 सितंबर 2026, बुधवार को प्रातः 10:00 बजे टाउन हॉल, मुज़फ्फरनगर पर एक व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुज़फ्फरनगर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सवर्ण समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाजों के ऐसे व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो इन मांगों का समर्थन करते हैं।
टाउन हॉल से सभी उपस्थित लोग पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे, जहां सभी संगठनों की ओर से राष्ट्रपति महोदय के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा।
सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि आगामी 23 सितंबर की रैली को व्यापक, भव्य एवं सफल बनाने के लिए अभी से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा तथा मुज़फ्फरनगर के गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों में संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सम्मानित व्यक्तियों ने कहा कि यह अभियान समानता, सामाजिक न्याय एवं आर्थिक आधार पर अवसर की व्यवस्था की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष, संयुक्त वैश्य मोर्चा, संजय मिश्रा, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति एवं अध्यक्ष, नवीन मंडी, तरुण मित्तल विजय बंसल , नीरज चौहान रामपुर तिराहा , अजय पुंडीर , शलभ गुप्ता, आगरारिश राणा , एवं अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।


