मुजफ्फरनगर । पूर्व राज्यपाल स्व वीरेन्द्र वर्मा की 108वी जयंती पर सर्व समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया सर्व प्रथम हवन एवं शांति पाठ गजेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पधारे वर्मा जी के सुपुत्र तथा मंच के संरक्षक डाक्टर सतेन्द्र वर्मा सोमांश प्रकाश के सुपुत्र निरंकार स्वरूप पूर्व चेयरमैन तरसपाल मलिक पूर्व मंत्री योगराज सिंह प्रमोद त्यागी दल सिंह वर्मा डाक्टर सुभाषचन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सर्व समाज केलगभग 200छात्रो कोअच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह तथा स्मारिका ओर नये साल का कलैन्डर देकर सम्मानित किया इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा जी के सिद्धांतों का अनुसरण कर जीवन जीने का आव्हान किया उल्लेखनीय है की राजनीति में रहते हुए स्व वर्मा जी ने सदैव सच्चाई ओर ईमानदारी के साथ पूरे साठ वर्षों तक अनेक उच्च पदो पर रहते हुए जो मिसाल पैदा की है उसी के कारण आज प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन पर समाज में सभी जातियों ओर धर्मो के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं सभा की अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह सिंभालका ने तथा संचालन पंडित उमादत्त शर्मा ने किया इस अवसर पर बृजबीर सिंह एडवोकेट यशपाल सिंह विश्वबंधु सुन्दर पालसिहं सतेन्द्र सिंह पंचैडा संजीव मलिक जगदीश अरोड़ा डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह मनोज राठी सोमपाल प्रधान रामपाल वर्मा सुभाष चन्द्र शर्मा उमेश कौशिक राकेश शर्मा सतीश करवाडा महक सिंह देशवाल सहदेव सिंह इ, रजनीश वर्मा विजय वर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


