मुजफ्फरनगर। सर्राफा व्यवसायियों द्वारा गलाई के लिए दिया गया 1 किलों सोना बंगाल निवासी तीन कारीगर लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सर्राफा बाजार से तीन बंगाली कारीगर लगभग 1 किलो की मात्रा का सोना लेकर फरार हो गए। जब इसकी जानकारी सर्राफा व्यापारियों को लगी तो व्यापारियों ने तीनों की खोज शुरू की, काफी तलाशने के बाद जब तीनों का पता नहीं लगा तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त मामले के संबंध में जिला सर्राफा एसोसिएशन की बैठक भी हुई,।
Author: Taja Report
Views: 19


